मलेरिया उन्मूलन अभियान को छिड़काव करने पहुंची टीम

✍परवेज अख़्तर/सिवान;
आंदर (सिवान) : प्रखंड के कशिला पचबेनिया पंचायत
की मुखिया कुमारी किरण एवं
व उपमुखिया शत्रुघ्न दुबे उर्फ मालिक दुबे के नेतृत्व में शनिवार की देर संध्या
मलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत बीमारी से बचने के लिए छिड़काव
की टीम सभी गांव की गलियों में घूमकर छिड़काव करना शुरू कर दी है।
मुखिया ने बताई कि गांव में जितने नाले, गड्ढे, घरों के किनारे, सड़क
के किनारे आदि जगहों पर छिड़काव कराया जा रहा है, ताकि गांव के
सभी बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं बीमारी से दूर रहें। इस छिड़काव में पंचायत के
सभी ग्रामीण भी अपना सहयोग दे रहे हैं। अवधेश दुबे, अभय दुबे,
जंग बहादुर बैठा, हरेंद्र सिंह, बच्चा पांडेय, नंदकिशोर यादव, विश्वनाथ पांडेय,
ओम प्रकाश दुबे, मैनेजर शुक्ला, सत्येंद्र दुबे, तार मोहम्मद सहित
दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।
—-