सिवान :कपड़ा व्यवसायी गोलीकांड मामले में सड़क जाम करने के आरोप में छह लोग नामजद,दो सौ अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज
# प्रवेज़ अख्तर
तरवारा (सिवान)
बीते शनिवार को जामो थाना क्षेत्र के भोपतपुर के कपड़ा व्यवसाई श्रीकांत सिंह की पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत की खबर मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए जिसके बाद हरिहरपुर चौकी सिकंदरपुर बहादुरपुर पंचायत के सैकड़ों ग्रामीणों ने चाड़ी बाजार पर आगजनी करते हुए घंटों सड़क जाम रखा और शव को सड़क पर रखकर पुलिस प्रशासन विरोधी नारेबाजी करने लगे। इस दौरान चाड़ी बाजार की सभी दुकानें बंद रही। आक्रोशित लोगों ने पुलिस को गाली गलौज करते हुए मारपीट करने पर उतारु हो गए।इस मामले में इंस्पेक्टर ललन कुमार ने बताया कि भीड़ में शामिल छह लोगों के इशारे पर पुलिस जीप को देखते ही लोग आक्रोशित हो गए।और पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करने लगे।जबकि एक युवक द्वारा आक्रोशित लोगों को उकसाया जा रहा था कि पुलिस जीप में आग लगा दिया जाए।जिसके बाद आक्रोशित लोगों की भीड़ पुलिस जीप में आग लगाने के लिए दौड़ पड़ी।किसी तरह पुलिस जीप को चालक की सूझबूझ से बचाया जा सका। इस मामले में छह लोगों को नामजद तथा दो सौ अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज कर आरोपित किया गया है।




Recent Comments