सारण :दो बाइक एक-दूसरे से टकराये , बाइक चालक
युवक घायल
मढौरा (सारण)
स्थानीय थाना क्षेत्र के विक्टोरिया बाजार के समीप दो बाइक टकरा गये । जिसमें एक बाइक चालक बुरी तरह जख्मी हो गया । जख्मी युवक मढौरा रेफरल अस्पताल पहुंच अपनी इलाज करा रहा था । जख्मी युवक तरैया थाना क्षेत्र के फरीदनपुर निवासी राजेंद्र साह बताया जाता है । जो छठ का प्रसाद पहुंचाने अपने सम्बंधी के यहां जा रहा था की रास्ते में अनियंत्रित दूसरे बाइक सवार ने जोरदार ठोकर मार दी । ठोकर से प्रसाद खुल तितर-बितर हो गया । उसके बाद आसपास के कुछ ग्रामीनों ने दूसरे बाइक चालक की गलती देख धुनाई भी कर दी । लेकिन पास के गांव के होने का फायदा उठा युवक फरार हो गया । पुलिस से संपर्क नहीं हो पाने से मामले की पुष्टि नहीं हो पायी ।




Recent Comments