
सामूहिक गैंगरेप और चमकी बुखार से बच्चों की मौत तथा भीड़ में हत्या के खिलाफ आईसा ने निकाला मार्च
पानापुर (सारण): सोमवार को छात्र संगठन आईसा ने मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार से हुई बच्चों की मौत, झारखंड में भीड़ द्वारा तबरेज अंसारी की हत्या एवं सारन जिले के भेल्दी थाना अंतर्गत झाबुआ पट्टी हाई स्कूल की गैंगरेप पीड़ित छात्रा के लिए न्याय मार्च निकाला। जो पानापुर गांधी चौक से होकर मुख्य बाजार से होते हुए पानापुर मठिया में समपन्न हुआ ।जहाँ एक सभा की गई।सभा को संबोधित करते हुए छात्र नेता अनुज कुमार दास ने कहा कि आज देश के तमाम हिस्सों में सरकारी अस्पतालों की स्थिति बहुत ही खराब है ।मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच अस्पताल में बच्चों की मौत सरकार की विफलता का प्रतीक है ।सरकार स्वास्थ्य ,शिक्षा पर ध्यान देने के बजाय हिंदू -मुस्लिम ,हिंदुस्तान -पाकिस्तान करने में व्यस्त है। झारखंड में भीड़ द्वारा जबरदस्ती जय श्री राम का नारा बुलवाकर तबरेज अंसारी को मौत के घाट उतार दिया गया।केन्द्र की मोदी सरकार “सबका साथ ,सबका विकास “का ढकोसला नारा लगाती है; जबकि व्यवहार में लगातार दलित ,मुस्लिम और बुद्धिजीवियों पर हमले बदस्तूर जारी है। वहीं नीतीश कुमार के सामाजिक न्याय भी पूरी तरह फेल साबित हुआ।सभा को करनेवालों में सुनील कुमार पासवान,हरेराम यादव (युवा नेता सारण प्रमंडल),भाकपा माले नेता रजनीकांत रमण, बबलू कुमार राम,अमर कुमार यादव,प्रवेज आलम का नाम शामिल है ।मौके पर सैकड़ों आईसा कार्यकर्ता तथा समर्थक उपस्थित थे ।




Recent Comments