
मांझी(सारण)। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रोहित कुमार के द्वारा विधिवत फीता काट कर मॉडर्न एक्सरे रूम, मॉडर्न एम्युनिजेशन रूम, मॉडर्न एएनसी रूम, व पैथोलॉजी रूम का उद्घाटन किया। डॉ. कुमार ने बताया कि यहां जांच की बहुत सारी सुविधाएं उपलब्ध हो जाने के बाद अब स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले रोगियों को विभिन्न प्रकार के जांच के लिए परेशान नही होना पड़ेगा। स्वास्थ्य केंद्र को प्रायः सभी तरह की जरूरी सुविधाओं से लैस करने के लिए विभागीय प्रयास चल रहा है। उद्घाटन के मौके पर अनेक चिकित्सक व स्वास्थ्य-कर्मी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। पीएचसी पर प्रतिदिन कोविड-19 का टेस्ट चल रहा है। वहीं विभिन्न केंद्रों पर टीकाकरण किया जा रहा है। कोविड-19 से बचाव के लिए फिलहाल 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को टीका लेना आवश्यक है। वहीं सावधानी भी जरूरी है।




Recent Comments