भाजपा नेता की पहल पर पकड़ी गयी शराब की बड़ी खेप
परवेज अख्तर/सिवान;
जीरादेई. प्रखंड के छोटका मांझा पंचायत के हरपुर गांव से बड़ी मात्रा में शराब की खेप ग्रामीणों और प्रतिनिधियों के द्वारा पकड़ा गया. भाजपा नेता सह भाजपा जिला सहकारिता मंच के जिलाध्यक्ष विनोद तिवारी अपने आवास से मैरवा जा रहे थे. तभी दो बाइक पर सवार कुल चार ब्यक्ति अपना मुंह बांध बोरी में शराब लेकर आते दिखे. यह देख विनोद तिवारी में बाइक रोकने के लिए कहा तो एक बाइक व शराब की बड़ी खेप छोड़कर शराब माफिया भाग निकले. छोटका मांझा के मुखिया पति रामपुकार चौहान के साथ हरपुर गांव के ग्रामीणों ने शराब माफ़ियायों का काफी देर तक पीछा भी किया, लेकिन सभी भागने में सफल रहे. सूचना देने पर मैरवा थाने की प्रशासन पहुंच शराब व एक बाइक को अपने कब्जे में ली. मैरवा थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि समाज के सभी व्यक्ति के प्रयास से ही यह महत्वपूर्ण योजना सफल हो सकता है.




Recent Comments