मांझी(सारण)। सोमवार को स्थानीय थाना बाजार पर राजद कार्यकर्ताओं द्वारा राजद सुप्रीमो लालू यादव के जमानत पर जश्न मनाया गया।कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। राजद कार्यकर्ता तारकेश्वर यादव उर्फ बहारन पहलवान ने कहा कि लालू प्रसाद ने गरीब और कमजोर लोगों को जुबान दी है। उनकी जमानत विपक्षीयों को रास नहीं आ रहा है। उन्होंने लालू यादव को गरीबों का मसीहा बताया और उनके दीर्घायु होने की कामना की। मौके पर हरि यादव कमालुद्दीन खान सुरेश यादव गफार कुरेशी नवाब खां जुबेर खान मुराद खान मदन चौधरी गोपाल चौधरी वीरेंद्र चौधरी सिकंदर अली शादाब खान आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।