तिहरे हत्याकांड में उम्र कैद की सजा होने पर शिक्षक की सेवा बर्खास्त
एकमा (सारण) : प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सचिव, प्रखंड नियोजन इकाई डॉ. कुन्दन कुमार द्वारा सोमवार को मध्य विद्यालय असहनी के प्रखंड शिक्षक सत्येंद्र कुमार यादव को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।
इसकी जानकारी देते हुए बीडीओ डॉ. कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में बताया कि बीते दिनों तिहरे हत्याकांड कांड की न्यायालय में मुकदमे की सुनवाई के दौरान नियोजित शिक्षक सत्येंद्र कुमार यादव को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। कोर्ट के उक्त फैसले के बाद प्रखंड नियोजन कमेटी की बैठक बुलाई गई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से नियमानुसार उक्त शिक्षक की सेवा बर्खास्त करने की कार्यवाही पूरी की गयी।




Recent Comments