
सामुदायिक भवन के नव निर्मित कमरे का विधायक ने किया उद्धघाटन
छपरा : स्थानीय विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने वार्ड नंबर -2 में श्यामचक के पास स्थिति सामुदायिक भवन मे विधायक कोष से नवनिर्मित कमरे का उद्धघाटन किया.इस दौरान विधायक ने बताया की सामुदायिक भवन आसपास के लोगों के लिए एक बहुत बड़ी जरुरत है.विभिन्न प्रकार के आयोजन का यहाँ अब आराम से निष्पादन होगा.कमरा की कमी से इसकी उपयोगिता लगभग समाप्त थी लेकिन अब ये एक बार पुनः अपने रंगत मे आसानी से लौट आएगा.विधायक ने बताया की स्थानीय लोगों को इसके निर्माण की बहुत जरूरत थी लोगों ने मुझसे इसके निर्माण की मांग भी की थी जो अब पूरी हो चुकी है.मै सदैव काम पर ध्यान देता हूँ और आज अपने विकास के हर आयाम में सफल भी हो रहा हूँ.उन्होंने कहा की ऐसे ही अनवरत विकास कार्य जारी रहेगा.ज्ञात हो की इसके निर्माण से स्थानीय लोगों में काफी हर्ष है,उन्होने बताया की विधायक जी जो कहते है वो करते आज हमारी एक काफी जरुरी मांग को विधायक जी ने पूरा कर दिया.इस दौरान राजेश फैशन,डॉ हरिओम प्रसाद,कृष्णा शर्मा,भोला राय सिंह जी समेत स्थानीय लोग उपस्थित थे.




Recent Comments