
माँझी(सारण)। मांझी-ताजपुर मुख्य मार्ग पर भभौली गाँव के समीप शुक्रवार को तड़के एक विशालकाय पीपल का पेड़ धराशायी हो गया जिससे लगभग छह घण्टे तक उक्त मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया तथा वाहनों को एकमा के रास्ते लगभग दस किमी की अतिरिक्त दूरी तय कर अपने गंतब्य स्थान तक आना जाना पड़ा। उक्त अवधि में यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यह महज एक संयोग ही था कि पेड़ के धराशायी होने के दौरान वहाँ पर ग्रामीण,राहगीर,मवेशी अथवा कोई वाहन मौजूद नही था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बाद में स्थानीय प्रशासन के सहयोग से ग्रामीणों ने अथक प्रयास करके पीपल की डालियों को काट छांट कर हटाया तथा ट्रैक्टर की सहायता से दोपहर बाद उक्त मार्ग पर पूर्ववत परिचालन शुरू करा दिया। पूछे जाने पर ग्रामीणों ने बताया कि धराशाई पीपल का पेड़ एक सौ वर्षों से भी अधिक की उम्र का था।




Recent Comments