सारण :करंट लगने से एक महिला की हुई मौत
अमनौर /सारण

स्थानीय थाना क्षेत्र के बंगला बसतपुर गांव में बिजली की करंट लगने से एक महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. घटना के संबंध में बताया जाता है बृजमोहन राउत की पत्नी मंजु देवी (40)वर्ष अपने घर में मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए मोबाइल चार्जर को बिजली बोर्ड में खोंस रही थी. उसी दौरान बिजली का करंट लग गया जहां मौके पर ही मौत हो गई. घटना के घंटों बाद जब उसके पुत्र उस कमरे में गया तो देखा कि कमरे में अचेत पड़ी है. जिसके बाद घर चीख पुकार पड़ गई. जिसकी सूचना अमनौर थाने को दिया गया. जहां मौके पर पुलिस पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया. मालूम हो कि उक्त मृतक का पति नागपुर में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है. जो अभी वहीं पर है घर में दो पुत्र व एक पुत्री है जिसका रो रो कर बुरा हाल है.




Recent Comments