सांसद रूडी के पहल से युवाओं के स्वरोजगार का सपना अब होगा साकार, दिघवारा में 18 लोगों कों प्रधानमंत्री मुद्रा ऋण स्वीकृत

छपरा :दिघवारा नगर के आर्य मंडल क्लब परिसर में प्रधानमंत्री मुद्रा लोन के तहत 18 बेरोजगारों कों बैंक द्वारा निर्गत स्वीकृति पत्र दिया गया.जिसमे 18 युवा व युवती 09 लाख 50 हजार रुपया का लोन प्राप्त करेंगे.मुद्रा लोन प्राप्त करने बालों लाभुकों में युवा व महिलाएं भी शामिल हैं.आयोजित शिविर में ऋण स्वीकृति का पत्र पाकर बेरोज़गारों के चेहरे पर खुशी आ गयीं.मालूम हो की विगत दिनों ही क्षेत्र के सैकड़ों जरूरतमंदो के मुद्रा लोन का फार्म स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी के पहल पर बैंको में नोडल पदाधिकारियों कों जमा किया गया था.अब इसका परिणाम आना शुरू हो गया हैं तो लोगो के स्वरोजगार का सपना पूरा होने की आस दिख रहा हैं.इस मौके पर स्थानीय सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सहायक प्रबंधक धनंजय कुमार , भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश कुमार सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष शिव कुमार गोईं, जनार्दन सिंह , रमेश कुमार सिंह, नरेन्द्र पुटून, सुरेश सिंह ,कृष्ण कांत सिंह, अजीत पासावन समेत अन्य भी थे