मस्तीचक मेंं होंडा बाइक की खुली एजेंसी,पूर्व मंत्री ने फीता काट किया उद्घाटन

परसा(सारण):नगर पंचायत परसा बजार के मस्तिचक शिव मंदिर के समीप होंडा बाइक की एजेंसी का उद्घाटन हुआ।


शुक्रवार को नन्दलाल होंडा बाइक एजेंसी का पूर्व मंत्री गौतम सिंह,पूर्व विधायक छोटेलाल राय,पूर्व विधायक कृष्ण कुमार मंटू सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ,राजद प्रदेश उपाध्यक्ष सिपाही लाल महतो,जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कुमार महतो ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।

इस मौके पर पूर्व मंत्री ने कहा कि होंडा बाइक एजेंसी खुलने से गंडक दियारा क्षेत्र तथा सुदूर देहाती क्षेत्र की जनता को सहूलियत मिलेगी।वही पूर्व विधायक छोटे लाल राय तथा कृष्ण कुमार मंटू सिंह ने एजेंसी की तरक्की की कामना किया।वही व्यवस्थापक संतोष कुमार महतो ने क्षेत्रवासियों से सहयोग करने का अपील किया।इस मौके पर ललन सिंह कुशवाहा कुमार अशोक सुमन यादव नवल किशोर सिंह प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश सिंह मन्नू गिरी हरेन्द्र राय ईश्वर कुमार राय बिजली राय दिलीप सिंह आदि उपस्थित थे।




Recent Comments