मढ़ौरा(सारण) । अनुमंडल स्थापना पखवाड़ा सह मढ़ौरा महोत्सव को लेकर अयोजित खेल कूद प्रतियोगिता में सरकरी स्कूलों के छात्र छात्राओं ने अपना खूब कमाल दिखाया । अनुमंडल के अलग अलग प्रखंडों से पहुंचे बच्चों ने लांग जंप, हाई जंप, शॉट पुट, डिस्कस में अपनी प्रतिभा को सामने रखा । खेल के आयोजन को लेकर स्कूली बच्चों में खूब उत्साह दिखा । आयोजन स्थल उच्च विधालय मढ़ौरा का प्रांगण खेल गतिविधियों से गुलजार रहा । खेल के दौरान एसडीओ योगेन्द्र कुमार, एएसडीओ नलिन प्रताप राणा भी मौके पर पहुंचे। एसडीओ योगेन्द्र कुमार बच्चों की खेल प्रतिभा से प्रभावित दिखे लेकिन साफ तौर पर कहा स्कूली बच्चों को विधालय स्तर पर तकनीकी प्रशिक्षण और अभ्यास की बहुत जरुरत है । उन्होने मौके पर उपस्थित पीटी शिक्षकों को बच्चों की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए विशेष रुप से काम करने की हिदायद दी।

प्रखंडों से चूने गए बच्चें –

लम्बी कूद के बालिका वर्ग में मढ़ौरा की काजल कुमारी, मशरख की शबाना खातून, मढ़ौरा की अंतरा कुमारी, अमनौर की पलक कुमारी, बालक वर्ग में मढ़ौरा का मंतोष कुमार, मढ़ौरा का विक्की कुमार, आमनौर का कनिष्क कुमार, मढ़ौरा का अंकित कुमार क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ स्थान पर रहे । ऊंची कूद में अमनौर की आदिति कुमारी, मढ़ौरा की खुशी कुमारी, मशरख की शबाना खातून, मशरख की दूजा कुमारी, बालक वर्ग में अमनौर का रोशन राज, मढ़ौरा का मंतोष कुमार, मढ़ौरा का अनमोल कुमार, तरैया का रवि कुमार क्रमश एक से चार स्थान पर चयनित हुए ।‌
शॉट पुट के बालक वर्ग में मढ़ौरा के अंकित कुमार, मढ़ौरा के रूपेश कुमार, इसुआपुर के अविनाश कुमार,व बालिका वर्ग में मशरख की दूजा कुमारी, मढ़ौरा की रूबी कुमारी, मढ़ौरा की सुनीता कुमारी क्रमश प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रही । चक्का प्रक्षेपण के बालिका वर्ग में मढ़ौरा की रूबी कुमारी, अमनौर की स्वाति कुमारी, मढ़ौरा की ज्योति कुमारी जबकि बालक वर्ग में मढ़ौरा के ही अंकित कुमार, आयुष कुमार और सचिन कुमार क्रमश प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर चुने गए ।

मुख्य कार्यक्रम की शुरु हुई तैयारी

अनुमंडल स्थापना दिवस समारोह सह मढ़ौरा महोत्सव का मुख्य कार्यक्रम 12 अप्रैल से शुरू होकर 14 अप्रैल को समाप्त होगा। उक्त तीनों दिन उच्च विद्यालय मढ़ौरा में मंचीय कार्यक्रम संपन्न होंगे। 12 अप्रैल को अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों के सरकारी स्कूल की बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न होगा । 13 अप्रैल को अनुमंडल के लोक कलाकारों को मंच मिलेगा जिसमें वे अपनी लोक संस्कृति एवं कला को मंच से प्रस्तुत करेंगे । 14 अप्रैल को मढ़ौरा महोत्सव का समापन कार्यक्रम संपन्न होगा जिसमें बिहार सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक के साथ अनुमंडल के कई गणमान्य सरिक होंगे ।