शाखा प्रबंधक और खजांची को दी गई विदाई

दरियापुर(सारण)
प्रखंड क्षेत्र के मंगरपाल मुर्तुजा के उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में कई वर्षों से कार्यरत शाखा प्रबंधक कुंदन कुमार और खजांची अविनाश कुमार सिंह को इस शाखा से दुसरे शाखा में योगदान देने जाने के पूर्व अन्य बैंककर्मियों द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह के दौरान दोनों बैंककर्मी को नए कार्यरत शाखा प्रबंधक आकांक्षा और अन्य बैंककर्मी ने फूल माला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर विदाई दिया। साथ ही नये पदस्थापित शाखा प्रबंधक आकांक्षा ने दोनों बैंककर्मी को अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य करने की शुभकामना दी। विदाई के दौरान भावुक पल को याद करते हुए उन्होंने बताया कि सरकार के अधीन में कार्यरत हर कर्मी को जगह निश्चित नहीं होता। हर किसी को एक स्थान से दुसरे स्थान पर जाना पड़ता है परंतु अपने बेहतर कार्यों से लोगों के दिलों में जगह बनाने और उस स्थान को छोड़कर जाने के बाद भावुक होना लाजिमी है। वही विदाई के पल को याद करते हुए शाखा प्रबंधक कुंदन कुमार और खजांची अविनाश कुमार ने बैंक से जुड़े सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए बताया कि यहां के लोगों ने हमें जितना प्यार सम्मान दिया वो भुलना बहुत मुश्किल है। इस मौके पर उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के कर्मी प्रसन्ना द्विवेदी सीएसपी संचालक मो० नासिर अली, राजीव कुमार, बैंक मित्र दीपू,राजु सिंह,प्रमोद मिस्त्री आदि उपस्थित थे।