सारण:मनरेगा पीओ के जालसाजी से 35 लाख का हुआ गबन, थाने में प्राथमिकी दर्ज
मढौरा (सारण)
मनरेगा में 35 लाख रूपये के गबन को लेकर मनरेगा पीओ और पंचायत तकनिकी सहायक पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज हुआ है I नौतन पंचायत के पूर्व मुखिया के कोर्ट परिवाद पर दर्ज प्राथमिकी में पीओ नंदन कुमार आस्तिक और तकनिकी सहायक राकेश रंजन आरोपित किये गए है I कोर्ट परिवाद में दर्ज है कि पूर्व मुखिया नौतन पंचायत 2011-16 तक मुखियां और मनरेगा अभिकर्ता रहे थे I आरोपी ने पूर्व मुखियां और सरकार के साथ जालसाजी कर करीब 35 लाख रुपये का गबन कर लिए है I पूर्व मुखिया का आरोप है कि उनके द्वारा रिशु इंटरप्राइजेज और प्रगति ईट उद्योग नौतन का विभागीय रजिस्ट्रेशन कराया गया था I लेकिन जाली कागजात बनाकर दुसरे ईट उद्योग को राशि भुगतान कर पैसा गबन कर लिया गया है I इसमें आरबीआई ईट उद्योग लेरुआ तेजपुरवा के मालिक सुरेश महतों के नाम भी 2 लाख 79 हजार 662 रूपए का भुगतान किया गया है जिसका न कागज जमा कराया गया था न ईट लिया गया था I पंचायत में हुए मजदूरों के काम का पैसा भी आरोपियों ने गबन कर लिया है जिससे मनरेगा के काम में लगे मजदुर भुखमरी के शिकार हो रहे है I इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष रामबालेश्वर राय ने बताया कि कोर्ट परिवाद पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है I




Recent Comments