बेपटरी हुई मशरख छपरा सवारी गाड़ी, बड़ा हादसा टला
संवाददाता छपरा
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के अंतर्गत छपरा मशरख थावे रेलखण्ड पर शुक्रवार की देर रात्रि एक बड़ा रेल हादसा टल गया। बताया जाता है कि शुक्रवार की रात्रि 9.40 बजे मशरख से चलकर छपरा तक आनेवाली सवारी गाड़ी ट्रैक पर वेल्डिंग मशीन से टकरा गई। इस टक्कर के बाद पैसेंजर ट्रेन का इंजन बेपटरी हो गया।

इस टक्कर में बाद ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। दर्जनों यात्रियों के मामूली चोटिल होने की खबर है।
जब सवारी गाड़ी वेल्डिंग मशीन से टकराई उस वक्त सवारी गाड़ी की रफ्तार काफी कम थी जिस कारण बड़ा हादसा टल गया। ट्रेन मशरख स्टेशन पहुचने ही वाली थी तब तक यव हादसा हुआ।

घटना के कारणों के बारे में बताया जाता है कि वेल्डिंग मशीन को ट्रैक पर ही खड़ा कर ट्रैक मरम्मती का कार्य किया जा रहा था। तभी वेल्डिंग शीन के इंजन में तकनीकी खराबी आ गयी और वो ट्रैक पर ही थी तभी सवारी गाड़ी आ गयी। इस हादसे से छपरा थावे मशरख रेलखण्ड पर ट्रेनो का परिचालन प्रभावित हुआ है।छपरा जंक्शन से राहत व बचाव दल को रात्रि में ही रवाना किया जा चुका है।




Recent Comments