मशरक।मशरक थाना क्षेत्र के सोनौली पंचायत के गोढ़ना गांव में सर्पदंश के कारण एक किशोरी की मौत गुरुवार को हो गयी।वह गोढ़ना गांव निवासी पथलू राय की 10 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी है।घटना की जानकारी होने के बाद सोनौली पंचायत के मुखिया प्रत्याशी इम्तियाज खान उर्फ चुन्नू बाबू ने मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सक डॉ. चन्द्रशेखर सिंह को दी और सर्पदंश से अचेत बच्ची को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया,जिसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार किशोरी सुबह में शौच करने के लिए घर के बाहर गई थी।इसी दौरान बाढ़ के पानी में बह कर आए सर्प ने डंस लिया,जिससे उसकी स्थिति बिगड़ गई और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसनेे दम तोड़ दिया।मशरक प्रखंड राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष इम्तियाज खान उर्फ चुन्नू बाबू ने बताया कि बाढ़ के पानी के साथ सांप इस इलाके में आए हुए हैं,जिसके कारण सर्पदंश की घटनाएं काफी बढ़ गई है।इस घटना की सूचना अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को दी,जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।




Recent Comments