दैनिक खोज खबर/सोनपुर। शादी के महज छह महीने बाद एक विवाहिता की संदिग्ध मौत ने मायका, ससुराल और पुलिस—तीनों को सवालों के घेरे में ला खड़ा किया है। शुक्रवार की सुबह मायके के दरवाजे पर मृतिका के शव मिलने से जहां परिजनों में कोहराम मच गया, आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई वहीं ससुराल पक्ष की भूमिका और पुलिस कार्रवाई को लेकर भी कई सवाल उठने लगे हैं। 28 वर्षीय मृतका सरिता प्रकाश, हरिहरनाथ थाना क्षेत्र के चिड़िया बाजार, कोरिया पट्टी निवासी जयप्रकाश महतो की पुत्री थी। परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग रात के अंधेरे में स्कॉर्पियो वाहन से शव लाकर घर के सामने फेंक दिया गया। सुबह शव देखे जाने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और लोग तरह-तरह की आशंकाएं जताने लगे।
मायके पक्ष का कहना है कि यदि मौत सामान्य थी, तो शव को चुपचाप दरवाजे पर क्यों छोड़ा गया? क्यों नहीं हमलोगो क़ो जनकारी दी गयी वहीं दूसरी ओर, ससुराल पक्ष की ओर से अब तक कोई स्पष्ट पक्ष सामने नहीं आया है, जिससे रहस्य और गहराता जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, सरिता की शादी 9 मई 25 क़ो हिन्दू रीतिरिवाज से वैशाली जिले के करतहां थाना के करताहा बुजुर्ग गांव निवासी स्व रघुनाथ महतो के पुत्र सत्येंद्र कुमार से हुई थी। यह उसकी दूसरी शादी थी। मृतिका सरिता के पहले विवाह में विवाद के चलते तलाक हुआ था, जिसके बाद परिवार ने नई शुरुआत की उम्मीद में दूसरी शादी कराई थी। वही उसके पति भी दूसरी शादी सरिता के साथ किया था लेकिन छह महीने के भीतर ही मौत हो जाने से रिश्तों की हकीकत पर सवाल खड़े हो गए हैं। मृतिका के दादा दीप नारायण महतो ने बताया कि मृतिका सरिता प्रकाश के पति प्रॉपर्टी डीलर था. मृतिका सरिता के पति सत्येंद्र सिंह यहां से 7 लाख रुपए इसी माह माँग कर जमीन खरीदने के लिए कह कर ले गया था। उन्होंने इस तरह की घटना की जानकारी दी गई तो मृतिका सरिता के पति एवं उसके अन्य घर के सदस्यों का मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है. सूचना मिलने पर हरिहरनाथ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना अध्यक्ष विमलेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल में जुट गई है. आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




Recent Comments