परसा (सारण)मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा चलाई गई मुख्यमंत्री परिवहन योजना के अंतर्गत शनिवार को बीडीओ रजत किशोर सिंह द्वारा मारुती कार की चाबी प्रदान किया।तथा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।बीडीओ ने बताया कि प्रखंड के मारेड़ गाँव निवासी रविंद्र कुमार को मुख्यमंत्री परिवहन योजना के तहत वाहन की चाबी प्रदान किया गया है।उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में मुख्यमंत्री के महत्वकांक्षी योजना के अंतर्गत प्रखंड के अलग अलग गाँव के 6 लोगो का योजना का लाभ दिया गया है।सभी को वाहन की चाभी प्रदान कर दिया गया है।उन्होंने उपस्तिथ लोगो से इस योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।इस मौके पर अरमेंद्र प्रताप सिंह प्रधान सहायक अरविन्द पासवान बीएसो अर्पणा चौधरी लेखा सहायक मनोज कुमार अनिल दास आदि उपस्तिथ थे।