सरकारी स्कूल के बच्चे अव्वल

✍परवेज अख्तर/सिवान;
महाराजगंज (सिवान) : प्रखंड के रतनपुरा मध्य विद्यालय में रविवार को प्रतिभाखोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में वर्ग छह से 10 तक के बच्चों ने भाग लिया। वर्ग 6 से 8 तक के प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार राजकीय मध्य विद्यालय गौर के रवि प्रकाश पांडेय को,
दूसरा राजकीय मध्य विद्यालय लक्ष्मीगंज के रंजीत कुमार शर्मा को तथा तीसरा पुरस्कार राजकीय मध्य विद्यालय गौर के देवकुमार को दिया गया।