इसुआपुर(सारण) – जदयू के प्रदेश सचिव शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने सीओ अजय ठाकुर थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास के साथ मुरवां, संढ़वारा,चहपुरा,दरवान ,निपनिया, आतानगर इत्यादि छठ घाटों का निरीक्षण किया ।जिसमें संढ़वारा छठ घाट को खतरनाक घाट घोषित किया गया ।वहीं अन्य घाटों पर आवश्यकता अनुसार निर्देश दिया गया ।मौके पर जदयू अध्यक्ष छविनाथ सिंह, मुखिया धनन्जय पांडे, राजकिशोर सिंह, अनिल तिवारी, सुरेन्द्र चौरसिया, रबीन्द्र महतो,संजय सिंह, चन्देश्वर सिंह, सोना पडित, बाबुजान मियां,बिनोद साह,मिथलेश सिंह, शिव जी बैठा,उपेन्द्र राय,शिवजी साह सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे ।