नवयुवकों ने किया रक्तदान
✍परवेज अख्तर/सिवान;
आंदर (सिवान) : प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में रविवार को शहीद भगत सिंह रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। इस शिविर का उद्घाटन सेंट्रल हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज के संस्थापक गजाधर प्रसाद यादव,आयोजककर्ता अशोक यादव, शिव शंकर यादव, रामकुमार यादव ने सयुक्त रूप से किया। मौके पर विद्यालय की प्राचार्या निर्मला यादव, नीरज शर्मा, ओम प्रकाश कुमार, शिवशंकर यादव, रवि कुमार शर्मा, शमशेर अली, अरुण कुमार, नागेंद्र प्रसाद, सुनील कुमार प्रसाद, प्रियरंजन कुमार, राज कोकिल, सुभाषचंद्र कुमार, अभिनंदन ठाकुर,जगलाल यादव, राजन कुमार, अंकेश कुमार, राकेश राज,अनिमेश कुमार सहित दर्जनों नवयुवकों ने रक्तदान किया।




Recent Comments