समस्या का नहीं हुआ समाधान तो जन अधिकार पार्टी करेगी आंदोलन

✍घोड़ासहन (आकाश कुमार सिंह)-जन अधिकार पार्टी के नव मनोनीत युवा परिषद के प्रदेश सचिव वीरेश कुमार और छात्र परिषद के प्रदेश सचिव बृजेश कुमार का घोड़ासहन स्तिथ कैरियर कोचिंग सेंटर में अभिनन्दन किया गया, अभिनंदन समारोह को सम्बोधित करते हुए जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश सचिव वीरेश कुमार ने कहा कि बिहार में विकास नाम का कोई भी कार्य नही हो रहा है, जिसका जीता जागता उदाहरण फुलवरिया घाट है जहां अभी तक पुल का निर्माण नही हो पाया है।
श्री कुमार ने कहा कि घोड़ासहन प्रखंड के श्रीपुर खास और घोड़ासहन में ही अम्बिका सिनेमा की ओर जाने वाली सड़को की स्थिति काफी जर्जर हैं जहाँ हमेशा पानी लगी होती है। जिससे पढ़ने जाने वाले छात्र और छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं, श्री कुमार ने कहा कि अगर ये सभी समस्या का जल्द से जल्द समाधान नहीं हुआ तो जन अधिकार पार्टी इसके लिए आंदोलन करेगी।
समारोह को सम्बोधित करते हुए छात्र परिषद के नवनियुक्त प्रदेश सचिव बृजेश कुमार ने कहा कि अगर घोड़ासहन कॉलेज की स्तिथि अच्छी नहीं हुई तो छात्र परिषद धरना करेगी । 
उक्त मोके पर मनीष राज सिन्हा को छात्र परिषद के प्रखंड अध्यक्ष ,बिपुल कुमार को उपाध्यक्ष तथा रंजन कुमार सिन्हा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। मोके पर सत्यानंदन कुमार ,विकेश कुमार,मंजेश कुमार, नितेश कुमार, दिनेश कुमार, प्रकाश कुमार बैठा, पवन यादव ,वीरेन कुमार, गुडी देवी ,अनिता देवी, पूजा कुमारी ,नितेश कुमार आदि थे।