बगहा:– अभी पूरा बरसात बाक़ी है,
दैनिक खोज खबर संवाददाता बगहा पश्चिमी चंपारण विजय कुमार शर्मा की रिपोर्ट:– अभी पूरा बरसात बाक़ी है, लेकिन बूढी गंडक (नारायणी) ने तबाही मचाना शुरू कर दिया है। बगहा नगर के बीचोंबीच वार्ड नंबर 26 के मिर्ज़ा टोला,दूबे टोला और राम धाम मंदिर मुहल्लों पर कटाव तीव्र गति से जारी है। पुर्व में बांधे गए बाँध की धज्जियां उड़ चुकी हैं।
हालांकि कटाव रोधी कार्य युद्ध स्तर पर जारी है लेकिन स्थानीय निवासियों के अनुसार बालू की बोरीयों से कटाव का रुक पाना संभव नही है। यहाँ पत्थरों द्वारा किनारों को मज़बूत किया जाना बेहद ज़रुरी है। अगर पानी और बढ़ रहा है तो बगहा नगर पर खतरे की संभावना बढ़ जाएगी।
बगहा ज़िला जदयू एवं बगहा विकास मंच का एक संयुक्त प्रतिनिधि मंडल कटाव स्थल का तत्काल निरीक्षण करने के बाद ये महसूस किया कि बोल्डरों द्वारा कटाव रोधी कार्य में और तेज़ी बरतने की ज़रुरत है।
प्रतिनिधि मंडल में बगहा ज़िला जदयू के महासचिव एवं बगहा विकास मंच के संयोजक श्री राकेश सिंह, ज़िला जदयू अल्पसंख्यक प्रवक्ता अब्दुल ग़फ़्फ़ार,नगर प्रवक्ता महम्मद राशिद,नगर उपाध्यक्ष उमेश गुप्ता,बगहा विकास मंच के कोषाध्यक्ष एवं जदयू व्यवसायी प्रकोष्ठ के दयाशंकर गुप्ता और युवा जदयू के पुर्व जिला उपाध्यक्ष महम्मद आज़ाद शामिल थे।




Recent Comments