
समस्याओं से घिरे आमजनों के लिए वाट्सअप ग्रुप “अनुभव जिंदगी का” बेहतर मंच साबित हो रहा है
मांझी(सारण)। आम लोगों की सामाजिक राजनैतिक आध्यात्मिक सांस्कृतिक व वैज्ञानिक समस्याओं को सहज ढंग से हल करने का बेहतर मंच है सोशल मीडिया द्वारा संचालित वाट्सअप ग्रुप अनुभव जिंदगी का।उक्त बातें प्रखंड के सलेमपुर में रविवार को आयोजित वाट्सअप ग्रुप के मिलन समारोह को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहीं।

वक्ताओं ने कहा कि समाज में एक ओर जहां परिवार और एक दूसरे के सहयोग की भावना दिन ब दिन लुप्त हो रही हैं वहीं उक्त वाट्सअप ग्रुप अपने संदेशों के माध्यम से समाज में अमन चैन भाईचारा व परस्पर एक दूसरे के सहयोग के प्रति जागरूक कर रहा है। मिलन समारोह को मांझी विधान सभा के पूर्व प्रत्यासी हेमनारायण सिंह जिला पार्षद विजय प्रताप सिंह उर्फ चुन्नू सिंह पूर्व मुखिया राजदेव यादव रामप्रसाद सिंह कृष्णा सिंह पहलवान सोहैल अहमद ओम प्रकाश गुप्ता धनंजय पाण्डेय तारकेश्वर तिवारी धनजीत कुमार गायक विक्की सावन आदि ने सम्बोधित किया। गायक रत्नेश रत्न ने गजल गाकर स्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। स्वागत भाषण पूर्व जिप सदस्य धर्मेन्द्र सिंह समाज ने प्रस्तुत किया। अध्यक्षता ग्रुप एडमिन मनोज कुमार सिंह तथा संचालन कवि व शिक्षक विजेंद्र तिवारी ने किया।

इस अवसर पर समाजसेवी श्रीराम सिंह ने सदस्यों को प्रसिद्ध लिट्टी चोखा का भोज खिलाया। बताते चलें कि दो पार्ट में संचालित उक्त वाट्सअप ग्रुप से देश विदेश में रहने वाले लगभग पांच सौ जुड़े सदस्य किसी जरूरत मन्द के लिए पूरी तन्मयता के साथ खड़े रहते हैं तथा एक आग्रह पर अन्य सहयोग के साथ साथ ब्लड डोनेट करने के अलावा घायलों का इलाज कराने के लिए लाखों रुपये सहज ढंग से उपलब्ध कर लिया जाता है। ग्रुप में सभी स्थानीय पदाधिकारी पत्रकार समाजसेवी नेता पंचायत प्रतिनिधि शिक्षक छात्र किसान व गायक शामिल किए गए हैं।




Recent Comments