मांझी में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के लिये निकाली गई भब्य कलश यात्रा

मांझी (सारण) : सावन की प्रथम सोमवारी के अवसर पर निकली भब्य व आकर्षक कलश यात्रा के साथ प्रखंड के दुर्गापुर शिव मंदिर परिसर में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान प्रारम्भ हो गया।

कलश यात्रा शिव मंदिर से निकल कर बलिया मोड़ बहोरन सिंह के टोला तथा मांझी चट्टी होते हुए राम घाट पहुंचा। वहां से पवित्र सरयू का जल कलश में भरकर पुनः कलश यात्री शिव मंदिर पहुंचे। बैण्ड बाजा घोड़े ऊंट तथा आकर्षक झांकी के साथ सैकड़ों श्रद्धालु महिला पुरुष कलश यात्रा में शामिल हुए। ततपश्चात मन्दिर परिसर में 48 घण्टे का अखंड अष्टयाम प्रारम्भ हुआ। आयोजन समिति के कार्यकर्ता धनंजय कुमार उर्फ बुचुल सिंह भोला सिंह ।ब्यास। कंचन सिंह बिरजा पंडित तथा उपेंद्र सिंह आदि ने बताया कि बुधवार को अष्टयाम की पूर्णाहुति के साथ ही भंडारा आयोजित होगा। तथा दिन में ही गायक मण्डली द्वारा संगीत मय शिव विवाह प्रस्तुत किया जाएगा।