
प्रखंड के चैनपुर गाँव में अधिक बिजली बिल बकायदारों का विद्युत विच्छेदन किया गया।जेई सुजीत कुमार ने बताया कि धुरेन्द्र राय 4424 रुपया, प्रेम कुमार राय 4160 रुपया, संजय कुमार यादव 15463 रुपया, मनेजर राम 11818 रुपया, अमरनाथ सिंह 11480 रुपया,गिरजा देवी 21709 रुपया,हनीफ मियां 6579 रुपया,सदीक मिया 12743 रुपया, हसीना बीबी 4362 रुपया, धरम राय 11836 रुपया कुल 104574 रुपये बकाया रहने के कारण विद्युत विच्छेदन किया गया।जेई सुजीत कुमार ने बताया कि विद्युत विच्छेदन के बाद भी अगर भुगतान नही किया जाता है तो विधि-सम्मवत कार्रवाई की जाएगी। बिजली उपभोक्ता नियम का पालन करें वर्ना नियम तोड़ने वाले पर कार्रवाई की जाएगी।तथा जेई ने सभी उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल भुगतान करने का अपील किया है।अगर समय पर बिजली बिल नही जमा नही किया जाएगा तो विद्युत विच्छेदन करते हुए अगली कार्रवाई की जायेगी।वही प्रखंड के फरीदपुरा गांव निवासी छबीन्द्र सिंह के द्वारा विद्युत चोरी करने के आरोप में 51944 रुपया व भगवतपुर गांव निवासी सचितानंद सिंह पर 17303 रुपये का फाइन के रूप में स्थानिय थाने में प्राथमिकी दर्ज किया गया है।




Recent Comments