समस्तीपुर : स्मृति शेष अटल बिहारी बाजपेयी जी का शोक व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन


##न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू:
खानपुर
खानपुर स्वामी विवेकानंद युवा क्लब के बैनर तले भारत रत्न कविश्रेष्ठ प्रखर राजनेता हिंदी और हिंदुस्तान के संत भारत मां के सच्चे पुजारी स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई जी का शोक व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन नत्थू द्वार ग्राम कचरी में सरपंच उमा देवी उपसरपंच श्री सुरेंद्र राय नागेश्वर राय प्रवीण राय ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी।उपस्थित जनप्रतिनिधि को संबोधित करते हुए कहा की अटल जी की याद को कभी भुलाया नहीं जा सकता।वे अखंड भारत के सर्वोच्च नेता थे। और कवि व पत्रकार भी थे भारत देश उनका सदैव ऋणी रहेगा। उनकी सादगी मृदुभाषी शालीनता जीवन से हमें प्रेरणा दिलाता रहेगा।सभा की अध्यक्षता समाज सेवी सिफाती पासवान ने किया।वही जिला से आए हुए नेहरू युवा केंद्र के नोडल पदाधिकारी श्री उमेश प्रसाद ने कहा की वे भारत के ध्रुव तारा थे उनकी हर कविता हमारे लिए प्रेरणा है मृत्यु अटल है लेकिन अटल सत्य है कल अजय है वह हमेशा हम लोगों के बीच मार्गदर्शक प्रेरणा के रूप में रहेंगे। वही स्वामी विवेकानंद युवा क्लब सचिव त्रिपुरारी झा ने पुष्पांजलि अर्पित कर भावुक हो गए।और अपने संबोधन में उनकी लिखी हुई पंक्ति बोलते हुए हार नहीं मानूंगा रार नहीं मानूंगा।मौके पर उमा देवी , सुरेंद्र राय ,प्रवीण राय, सिफाती पासवान, त्रिपुरारी झा उमेश प्रसाद शुशील राय सुरेश राय ,मनीष कुमार व सभी जनप्रतिनिधि मौजूद थे।




Recent Comments