ब्रह्मर्षि संघ ने तेजश्वी को चेताया
मढ़ौरा(सारण):
स्थानीय प्रखंड के राजगवा गांव में कन्हैया सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को हुई ब्रह्मर्षि संघ की एक बैठक में राजद नेता तेजश्वी यादव को विहार के मंत्री सुरेश शर्मा पर अनर्गल बयानबाजी नही करने की चेतावनी देते हुए उनकी तीव्र निंदा की। बैठक में सबो ने एक स्वर से कहा कि तेजश्वी यादव बेवजह सुरेश शर्मा को एक ब्रह्मर्षि जानकर टारगेट कर रहे है जो उचित नही है। बैठक में बोलते हुए छपरा से आये हरिनारायण शर्मा और भेल्दी के राहुल कुमार ने कहा कि अगर तेजश्वी यादव विना किसी आधार के एक ब्रह्मर्षि समाज के मंत्री सुरेश शर्मा के चरित्र पर कीचड़ उछालते है तो हमलोग इसका बदला आगामी लोग सभा चुनाव में चुका लेंगे। सुरेश शर्मा के खिलाफ गलत बयानी करने के कारण बैठक में तेजश्वी यादव की निंदा करते हुए धनन्जय पांडे, पप्पू ओझा ने कहा कि अपनी राजनीति चमकाने के लिए किसी जाति विशेष के व्यक्ति का चरित्र हनन करने वालो को ब्रह्मर्षि समाज कभी नही बख्शेगा। इस बैठक में रामबाबू सिंह, राजकुमार सिंह, राजेश कुमार, नीलेश सिंह, अभय सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे।




Recent Comments