सीवान : राष्ट्रीय युवा दिवस पर सेवा शिविर आयोजितसिवान : भारतीय दर्शन के प्रकाश से अखिल विश्व को आलोकित करने वाले आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद जी की 157 वीं जयंती के अवसर पर रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा विभाग व नेशनल मेडिकोज ऑर्गनाइजेशन की सीवान इकाई के तत्वावधान में एक सेवा शिविर आयोजित कर के सैकड़ों जरूरतमंद मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य जाँच कर के उन्हें दवा दिया गया ।
यह चिकित्सा शिविर सीवान शहर के महादेवा शिव मंदिर के प्रांगण में आयोजित हुआ ।
शिविर में शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डाक्टर एस के सिह, डाक्टर सौरभ, डाक्टर मृत्युंजय कुमार, डाक्टर कुमारी प्रियंका ने शिविर में आए मरीजों की निशुल्क सेवा दी ।
इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग सेवा प्रमुख प्रभात रंजन, नगर पर्षद राजन साह ,
संजीत शाही, रंजीत शाही, अविनाश कुमार , साहिल राठौड, हरिओम जी सहित दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ता व नगर के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे ।✍परमार मीडिया नेटवर्क – सीवान