समस्तीपुर :लालू यादव पर सांसद भोला सिंह ने कसा तंज , कहा कि लालू जी अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिये करते है घोटाले 
न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू

विभूतिपुर 
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व बेगूसराय के सांसद भोला सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद यादव अपने परिवार के भरण पोषण के लिये घोटले करते है । उक्त बातें भाजपा मंडल अध्यक्ष और युवा नेता अमन पराशर के  आवास पर सोमवार को एक प्रेस वार्ता में कही । सांसद ने बेबाकी से सभी मुद्दे अपनी राय रखे। पत्रकारों से गुजरात चुनाव के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा पूर्ण बहुमत से  चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा कि लोगों का भोजन चावल दाल खाना होता है , पर लगातार चावल दाल खाने से लोगों को मिर्च, और चटनी खाने की चाहत होती है। पर वो उनका भोजन नही है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी और भाजपा सरकार ने गुजरात का चहुँओर विकास किया है। कन्हैया कुमार के संदर्भ में बोलते हुए श्री सिंह ने कहा कि कन्हैया कुमार जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष हैं। उनकी पार्टी ने उनको बेगूसराय लोकसभा से आगामी चुनाव में उम्मीदवार बनाया है। हमारी आज तक कन्हैया कुमार से कोई वार्ता नही हुई है। बेगूसराय कि जनता उनको स्वीकार नही करेगी ।

   इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अमन पराशर ने माननीय सांसद को बुके देकर स्वागत किया। साथ ही उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी पुष्प माला पहनाकर उनका स्वागत किया।  मौके पर जिला महामंत्री उपेंद्र कुशवाहा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष गुंजन मिश्रा,पूर्वी मंडल अध्यक्ष बाबू साहब झा, विश्वनाथ चौधरी तूफान, शिवचंद्र सिंह, विधानसभा विस्तारक आजाद चंद्रशेखर, सुरौली पंचायत के मुखिया दिलीप कुमार, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला मंत्री दिनेश ठाकुर, मंडल महामंत्री दीपक झा,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मुरारी झा, भाजयुमो मंडल  महामंत्री राजेश यादव, गुलशन कुमार, रौशन मिश्रा, केशव बाबू, रौशन कुमार, अशोक ठाकुर, उमाशंकर चौधरी, सुशील झा, और भी गणमान्य लोग उपस्थित थे।