समस्तीपुर:कुशल युवा प्रशिक्षण संस्थान का हुआ उद्घाटन
न्यूज़ इनपुट- केशव बाबू

विभूतिपुर
स्थानीय प्रखंड के समर्था और नरवन गांव में कुशल युवा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन हुआ । कार्यक्रम में स्थानीय विधायक रामबालक सिंह , विधान पार्षद हरि नारायण चौधरी और बेगूसराय के सांसद भोला सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलित कर संस्थान का उद्घाटन संयुक्त रुप से की गई । इस दौरान वक्ताओं के द्वारा कहा गया कि सरकार की ओर से यह एक सुनहरा अवसर है। युवाओं को लिए और युवा इस मौका को ना गवाएं और प्रशिक्षण ले। सिलाई, बुनाई एवं कंप्यूटर की प्रशिक्षण महत्वपूर्ण है। सभा को संबोधित करते हुए बेगूसराय के माननीय संसद भोला सिंह ने कहा कि युवाओं को कुशल बनाने के लिए सरकार इस योजना पर काम कर रही है । स्थानीय विधायक युवाओं को कुशल बनाने के लिए इस योजना को विभूतिपुर प्रखंड में ला रहे हैं। मैं चाहूंगा की युवा लोग यहां आकर कंप्यूटर की प्रशिक्षण में और देश दुनिया में अपने गांव, क्षेत्र ,बिहार का नाम रोशन करें ।
इस उद्घाटन समारोह के मौके पर विधायक रामबालक सिंह, सांसद भोला सिंह, एमएलसी हरि नारायण चौधरी ,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार मिश्र ,प्रखंड प्रमुख निर्मला किशोर ,उप प्रखंड प्रमुख राम नाथ राय ,प्रेम कुमार सिंह,श्याम किशोर कुशवाहा ,गुंजन मिश्रा अमन परासर ,स्थानीय दोनों जगह की मुखिया , गोपाल सिंह, रूपेश कुमार, यशवंत कुमार, सुमन शेखर पार्थ,अभिषेक कश्यप, पंकज कुमार झा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मुरारी झा ,रोशन कुमार मिश्रा ,मनोज सिंह वही संचालन कर्ता अरुण कुमार सिंह , इस कार्यक्रम की अध्यक्षता देवेंद्र प्रसाद सिंह के द्वारा किया गया ।




Recent Comments