
मढ़ौरा क्वारेंटाइन सेंटर पर आवासित प्रवासियों को कराया गया योगाभ्यास
मढ़ौरा(सारण) । मढ़ौरा एसडीओ के निर्देश पर रविवार को राजकीय पॉलिटेक्निक काॅलेज के प्रांगण में आवासित सैकड़ो प्रवासियों को योगाभ्यास कराया गया।इसकी शुभारंभ करते हुए मढ़ौरा बीआरपी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि सैकड़ों प्रवासी मजदूरो को आज रविवार की सुबह में योगाभ्यास एवं व्यायाम कराया गया है।इसकी शुभारंभ जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सभी प्रखंड में करनी है।इसके लिए स्थानीय प्रखंड कार्यालय द्वारा पत्र जारी कर डेड़ दर्जन शारिरिक शिक्षकों को उक्त कार्य के लिए प्रतिनियुक्ति की गई है। इसका मकसद है कि प्रवासियों को योगाभ्यास से शारीरिक रूप से मजबूत और किसी भी प्रकार के रोगों से लड़ने के योग्य बनाया जा सकें।बता दें कि इस कार्यक्रम में मढौरा प्रखंड के बीआरपी प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रखंड के सभी शारीरिक शिक्षक योगाभ्यास और व्यायाम कार्यक्रम को सामुहिक रूप से शुरूआत किये ।यह कार्यक्रम प्रतिदिन सुबह शारीरिक शिक्षक द्वारा कराये जायेंगे।




Recent Comments