समस्तीपुर: बाल विवाह उन्मूलन हेतु नुक्कड़ नाटक आयोजित
न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू
 
खानपुर
खानपुर प्रखंड क्षेत्र के मध्यविद्यालय श्रीपुरगाहर के परिसर में बिहार शिक्षा परियोजना समस्तीपुर के तत्वावधान में बाल विवाह उन्मूलन हेतु नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया।
संस्कृतिक कलाकारों ने हमारी बिटिया नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाल विवाह सामाजिक कुरीति है।उपस्थित लोगों को इसे समझाने का प्रयास किया।साथ ही इसे समाप्त कर नए एवं उन्नत समाज की स्थापना हेतु लोगो को जागरूक किया।
कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों एवं बच्चों ने नाटक देखकर भाव विभोर हो इस सामाजिक कुरीति को मिटाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक् सूर्यदेव प्रसाद सिंह,गिरीश चन्द्र यादव,अमरेंद्र कुमार,उमेश दास, राजेश्वर राय आदि उपस्थित थे।