खाताधारक को पता नही और उसके खाते से हो रहा लेनदेन

✍परवेज अख्तर/सिवान ;

गुठनी (सिवान)
गुठनी स्टेट बैंक के एक खाताधारक के खाते से लगातार किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जमा निकासी किया जा रहा है और उसको इस बात की भनक भी नही लगी। खाताधारक जब बैंक से पैसा निकालने गया तो उसके खाते में पैसा ही नही था। जब उसने पासबुक छपवाया तो कई बार उसके खाते में अज्ञात व्यक्ति द्वारा पैसा जमा किया गया है तथा निकासी भी की गई है। यही नही और निकासी इतना की उसका सारा पैसा निकाल लिया गया है। इस संबंध में गुठनी के बिहारी गांव निवासी रमेश भगत ने शाखा प्रबंधक को आवेदन देकर जांच कर न्याय की गुहार लगाई है। खाताधारक रमेश भगत ने अपने आवेदन में लिखा है कि मेरे खाता संख्या …463 में अज्ञात व्यक्ति द्वारा पैसा जमा किया गया है और निकाल लिया गया है इसके साथ ही मेरा पैसा भी निकाल लिया गया है जब मुझे इसकी जानकारी हुई तो मैं बैंक में संपर्क कर अपना एटीएम०कार्ड वंद करवाया और दूसरे दिन बैंक आया तो मेरा खाता होल्ड कर दिया गया है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा इस धोखाधड़ी की जांच करते हुए मेरा खाता चालू किया जाय। ठीक इसी तरह एक और खाताधारक गुठनी के गोहरुआ गांव निवासी सिद्धेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव के खाते में पहले 20 हजार ट्रांसफर होकर आया और तुरंत उसे निकाल लिया गया साथ ही सिद्धेश्वर के खाते में पहले से पड़े रहे रुपयों को भी आठ बार मे 40 हजार निकाल लिया गया। उन्होंने भी बैंक को जानकारी देकर खाता वंद करवाया।
स्टेट बैंक के नवपदस्थापित शाखा प्रबंधक प्रमोद सिंह चौहान ने बताया यह साइबर अपराध है खाताधारकों द्वारा सूचना दी गयी है हम इसकी जांच कर रहे है यही नही रमेश भगत के खाते में जिस खाते से ट्रांसफर होकर पैसा आया था उस खाताधारक ने भी अपने शाखा बलिया के बांसडीह में शिकायत किया है उसका भी आवेदन यहां आ गया है। शाखा प्रबंधक ने खाताधारकों से भी अपील किया है कि किसी भी हालत में अपने खाता और एटीएम०का डिटेल किसी को न दे साथ ही यह भी ध्यान रखे की डिटेल लीक ना हो।