समस्तीपुर: अग्निपीड़ित परिवारों से मिल भाजपा नेताओं ने दिया मदद का भरोसा
#न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू

विभूतिपुर
विभूतिपुर खास टभका उत्तर पंचायत अन्तर्गत डीह टभका वार्ड नं 1 में अग्निपीड़ित परिजनों से मिलने हेतु भाजपा नेता राजीव रंजन कुमार और मंडल अध्यक्ष अमन पराशर घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों से मिलकर उनके इस दुःख में हर कदम पर साथ रहने का वादा करते हुए उन्हें सांत्वना प्रदान की। राजीव रंजन कुमार ने इन अग्निपीड़ित परिवारों को हर सम्भव सहायता अपने निजी कोष से देने का भरोसा दिया। मौके पर स्थानीय वार्ड सदस्या सीता देवी से भी विकात्मक कार्यो पर चर्चा हुई। मौके पर स्थानीय निवासी छात्र जदयू के अध्यक्ष रणधीर कुमार राय, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ललित यादव सहित कई लोग उपस्थित थे