सारण :भटौरा में खुला सुन्दरम गुरुकुल एकेडमी,संस्थापक बोले शिक्षा के साथ संस्कार की भी होगी पढ़ाई

तरैया:25 मार्च 2018
बच्चों में शिक्षा के साथ संस्कार भी होना चाहिए इसलिए हम शिक्षा के साथ संस्कार की भी पढ़ाई कराएंगे।उक्त बातें भटौरा में सुन्दरम गुरुकुल एकेडमी के संस्थापक अश्विनी कुमार सिंह ने कहा।मंगला चरण एके चौधरी तथा विद्यालय का उदघाटन जलालपुर गाँधी सेवा आश्रम के अध्यक्ष विजय कुमार ने किया।कार्यक्रम का शुभारंभ अणु लाल के सरस्वती वंदना एवं अनुजा वर्मा और गिया वर्मा के स्वागत गान से हुआ।अररिया के चंद्रेश कुमार ने कहा कि बेहतर विद्यालय ही बच्चों को बेहतर तालीम दे सकता है।उक्त मौके पर ललगनदेव तिवारी,रामायण सिंह, सदन कुमार सिंह,हाई कोर्ट के अधिकवक्ता शेखर सिंह, मनोज सिंह,जगनारायण सिंह, विजेश्वर सिंह, अशोक पाठक,पूर्व प्राचार्य परशुराम सिंह व अन्य थे।




Recent Comments