सारण:सांसद की पहल पर गंभीर बीमारी केइलाज के लिये ढाई लाख स्वीकृत
#न्यूज़ इनपुट -दीपक कुमार /परसा

परसा-
दरियापुर प्रखण्ड क्षेत्र के हरिहरपुर पंचायत के बलिबाबा गांव निवासी बिभूति राय को गम्भीर बीमारी की इलाज के लिए स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया।भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश सिंह ने बताया की बिभूति राय के गम्भीर बीमारी से ग्रसित होने की सुचना पार्टी कार्यकर्ताओ द्वारा सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी को दिया गया था।जनकारी प्राप्त होते ही संसाद ने ढाई लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान किया।मंगलवार को स्वीकृति पत्र को पीड़ित के पुत्र रणजीत कुमार को राकेश सिंह द्वारा सौपा गया।इसके साथ ही इलाज में हर सम्भव मदद करने का परिजनों को भरोसा दिया।श्री रूढ़ी के इस सराहनीय पहल की ग्रामीणों ने सराहना की।इस मौके पर भाजपा नेता प्रकाश सिंह विनय शर्मा विकाश सिंह अमित दीक्षित राज बिकाश सिंह सोनू सिंह आदि मौजूद थे।




Recent Comments