पश्चिम चम्पारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
नगर पालिका आम निर्वाचन 2017 के तहत दिनांक 21 मई 2017 को पश्चिम चंपारण जिला के पांच नगर निकायों में जिसमें नगर परिषद बेतिया, नगर परिषद नरकटियागंज, नगर परिषद बगहा, नगर पंचायत रामनगर, नगर पंचायत चनपटिया में वार्ड पार्षद के चुनाव हेतु मतदान कराए गए। पश्चिम चंपारण जिला के सभी पांच नगर निकायों में कुल 137 वार्डों में वार्ड पार्षद के चुनाव हेतु मतदान कराए गए है। इस मतदान की हेतु कुल 270 मतदान केंद्र बनाए गए थे। जिसमें बेतिया नगर परिषद में 102 मतदान केंद्र, नरकटियागंज नगर परिषद में 39, मतदान केंद्र, बगहा नगर परिषद में 75 मतदान केंद्र, चनपटिया नगर पंचायत में 19 मतदान केंद्र, रामनगर नगर पंचायत में 35 मतदान केंद्र बनाए गए थे। मतदान को स्वच्छ, शांतिपूर्ण निष्पक्ष संपन्न कराने हेतु सभी मतदान केंद्रों पर चार स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। जिसमें अतिरिक्त पुलिस बल सशस्त्र बल के साथ गस्ती संग्रहण दल, सेक्टर दंडाधिकारी एवं जनरल दंडाधिकारी शामिल थे। प्राप्त सूचना अनुसार नगर परिषद बेतिया में 39 वार्डो में चुनाव हेतु 102 मतदान केंद्र बनाए गए थे। यहा कुल मतदाताओं की संख्या 97013 है, जिसमें 51522 पुरुष मतदाता है, 45489 महिला मतदाता एवं दो थर्ड जेंडर के मतदाता हैं। यह 3 बजे तक 60 प्रतिशत मतदान किये गए थे।5 बजे पुरष 64 प्रतिशत एवं महिला 60 प्रतिशत तथा कुल 62 प्रतिशत मतदान पोल के साथ सम्पन्न हुआ। वही नगर परिषद नरकटियागंज में के कुल 25 वार्डों में चुनाव हेतु कुल 39 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इस नगर परिषद में कोई 33666 मतदाता हैं। जिसमें 18231 पुरुष मतदाता है, 15433 महिला मतदाता एवं दो थर्ड जेंडर मतदाता हैं। नरकटियागंज में 3 बजे तक 55 प्रतिशत मतदान किये गए थे और 5 बजे तक 64 प्रतिशत पुरुष एवं महिला 66 प्रतिशत तथा कुल 65 प्रतिशत मतदान पोल के साथ सम्पन्न हुआ। नगर परिषद बगहा में 35 वार्डो में चुनाव हेतु 75 मतदान केंद्र बनाए गए थे। यहा कुल मतदाताओं की संख्या 68787 है। जिसमें 36955 पुरुष मतदाता, 30824 महिला मतदाता एवं 8 थर्ड जेंडर मतदाता है । बगहा में 3 बजे तक 61.28 प्रतिशत तक मतदान किये गए थे। 5 बजे तक पुरुष 70 प्रतिशत एवं महिला 69.38 प्रतिशत तथा कुल 70.14 प्रतिशत मतदान पोल के साथ सम्पन्न हुआ। नगर पंचायत चनपटिया में 15 वार्डो में चुनाव हेतु 19 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इस नगर पंचायत में कुल 17349 मतदान हैं। जिसमें 9431 पुरुष मतदाता, 7917 महिला मतदाता एवं एक थर्ड जेंडर मतदाता है। चनपटिया में 57 प्रतिशत मतदान किये गए थे। 5 बजे तक पुरुष 71.92 प्रतिशत एवं महिला 73.27 प्रतिशत तथा कुल 72.5 प्रतिशत मतदान पोल सम्पन्न हुआ। इस रामनगर पंचायत में कुल 29244 मतदाता थे। जिसमें 15724 पुरुष मतदाता, 13519 महिला मतदाता एवं एक थर्ड जेंडर मतदाता है। रामनगर में 3 बजे तक 63.88 प्रतिशत मतदान किये गए थे। 5 बजे तक पुरुष 69.54 प्रतिशत एवं महिला 71.89 प्रतिशत तथा कुल 70.63 प्रतिशत मतदान पोल के साथ सम्पन्न हुआ। कही भी कोई घटना की खबर नही है। सभी जगह शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न रहा। हालांकि गर्मी अपने चरम सिमा पर था। इस चिल चिलाती गर्मी में मतदाता ने अपना मतदान का कर्तब्य निभाते हुए मतदान किया। वही प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद होकर सभी जगह शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराया।





Recent Comments