
#JPU : बीएड परीक्षा का परीक्षा केंद्र बदला
छपरा डेस्क
जय प्रकाश विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित बीएड परीक्षा का परीक्षा केंद्र बदल दिया गया है। जेपीयू छपरा के जनसंपर्क अधिकारी डॉ केदार नाथ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर ये जानकारी दी है।
बीएड परीक्षा सत्र 2105-17 की परीक्षा आगामी 16 जून से आयोजित होनी है। बीएड परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र न्यू एएनडी पब्लिक स्कूल बनाया गया था मगर अब इसे बदल दिया गया है।
अब बीएड परीक्षार्थियों के लिए नया परीक्षा केंद्र जय प्रकाश विश्वविद्यालय के कैंपस में अवस्थित विज्ञान भवन व सामाजिक विज्ञान भवन को बनाया गया है।




Recent Comments