राजद बिहार पार्लियामेंट्री बोर्ड के अध्यक्ष बने अवध बिहारी
# प्रवेज़ अख्तर/सीवान

सिवान
जिले के कद्दवार नेता व पूर्व काबीना मंत्री अवध बिहारी चौधरी को राष्ट्रीय जनता दल के बिहार पार्लियामेंट्री बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है. इधर जैसे हीं इनके बिहार पार्लियोमेंट्री बोर्ड के अध्यक्ष बनने की सूचना मिली उनके शुभचिंताकों में खुशी की लहर दौड़ गयी. पूर्व काबीना मंत्री पिछले वर्ष हीं में राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव के सीवान आगमन के दौरान पार्टी में शामिल हुए थे. तब पार्टी से कुछ समय के लिये अलग होने के प्रश्न पर पूर्व काबीना मंत्री ने कहा था कि ऐसा पार्टी के आलाधिकारियों से सही कम्यूनिकेशन गैप के कारण संभव हुआ था. अब जबकि उन्हें बिहार पार्लियामेंट्री बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है, तो पार्टी के तौर पर उनके कद में काफी इजाफा माना जा रहा है.
इधर पूर्व कबीना मंत्री ने पार्टी में अहम जिम्मेवारी का पद मिलने पर राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव, रामचंद्र पूर्वे व पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के प्रति आभार जताया है. पूर्व मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि जिम्मेवारी बढ़ने से पार्टी में कार्यो के प्रति मेरी सहानुभूति और बढ़ गयी है.




Recent Comments