बेतिया – गौनाहा:– *रैबिज सुई के अभाव मे महिनों से पी एच सी का चक्कर लगा रहे पीड़ित मरीज*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* पीएचसी में महीनों से रैविज सुई नहीं मिलने से दर्जनों पीड़ित मरीज आए दिन पीएचसी का चक्कर काट रहे हैं ।
विदित हो कि गौनाहा प्रखंड के अठारह पंचायतों में नौ पंचायत जमुनिया, धमौरा, दोमाढ, गौनाहा, रूपवलिया, सिठी, महुई, मटीयरीया, बेलसंडी पंचायत के आधे से अधिक गांव वन क्षेत्र के गोद में बसा है जिसके कारण जंगल के बंदर, भालू, सूअर, बाघ, सियार सहित अन्य जंगली जीनवरों का सामना यहां के लोगों को होते रहता है । वहीं जख्मी जब अस्पताल पहुंचते हैं तो पता चलता है कि यहां कई महीनों से कुत्ता काटने का सुई गायब है । जबकि कुत्ता काटने का रैबिज सुई ही सभी तरह के जानवर के काटने में दिया जाता है । उसके लिए रंजन कुमार यादव लक्ष्नौता, वेजेंद्र कुमार महुई, नागेंद्र महतो बनकटवा, मोती पासवान भिखनाठोरी, कामेश्वरी यादव बेलवा आदि लोगों ने बताया कि कुत्ता काटने की सुइयां को लेकर कई बार अस्पताल परिसर में पीड़ित परिजनों ने हंगामा भी किया है लेकिन इसके बावजूद भी आज तक गौनाहा पीएसी अस्पताल में रैबिज सुई उपलब्ध नहीं कराया गया । पिडीतो को यह सुई ब्लेक रेट चार से पांच सौ रूपये तक खरीदना पड़ता है । वह भी मुश्किल से ही मिलता है ।
इस संबंध में प्रभारी अवधेश कुमार सिंह ने बताया है कि यह सुई जिला में भी नहीं है इसके डिमांड के लिए जिला को पत्र भेज दिया गया है तथा इसकी जानकारी जिला को दे दी गई है ।




Recent Comments