सारण :बालू लदें ट्रकों के कारण लगा छपरा-पटना मुख्य पथ पर महा जाम
#जाम मे फंसे मंत्री , कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षा कर्मियों ने निकाला जाम से बाहर -:
##रिपोर्ट -दिग्विजय सिंह बबलू /डोरीगंज

डोरीगंज -:
“”””'”””””
बालूबंदी के बाद चालान के द्वारा कोईलवर से बालू उठाव की घोषणा के बाद से छपरा पटना बायपास रोड व भिखारी चौक से लेकर आरा छपरा पुल स्थित दयालचक से लेकर बबूरा तक आए दिन लग रहे ट्रको के भीषण महाजाम ने लोगो का जीना हराम कर दिया है पिछले सप्ताह भर से जाम का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा ।
घंटो जाम से जूझना यात्रियो समेत स्थानीय लोगो की अब नियति बनती जा रही है वही खास बात यह है कि इस जाम से जिला प्रशासन के पास भी निपटने का कोई रास्ता नजर नही आ रहा रविवार को छपरा पटना मुख्यमार्ग पर लगे घंटो जाम के कारण परेशानी का आलम कुछ ऐसा रहा कि पटना जा रहे बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री विनोद नारायण झा भी अपने नीजी वाहन मे कैद घंटो जाम से हलकान दिखे , जिन्हे सुरक्षा कर्मियो की कडी मशक्कत के उनकी गाडी को जाम से बाहर निकाला जा सका वही इस लगातार जाम की बावत जब एक मीडिया कर्मी ने उनसे सवाल पूछा तो इस मुद्दे पर मीडिया कर्मी के द्वारा पूछे गए किसी भी सवाल का मंत्री जी ने जवाब देना मुनासिब नही समझा किसी तरह जाम से निकल मंत्री जी भागते हुए खुद परेशान दिखे । तो आम लोगो की परेशानी का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता जिसे लोग रोज झेलने को मजबूर है ।
वही इस जाम को लेकर स्थानीय लोगो का कहना है कि जब से कोईलवर से बालू का चालान कटना शुरू हुआ तब से यह परेशानी बढी है जाम के कारण बक्सर जिला प्रशासन के द्वारा बाहर से आने वाली ट्रको का दिन मे शहर मे प्रवेश पर जब से रोक लगाया गया है तब से दिन मे चालको के द्वारा ट्रके जहाँ तहाँ सड़को पर खड़ी कर दी जाती है ।