समस्तीपुर:शहर में चोरी का माल खरीदने के जुर्म में पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार
न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू

रोसड़ा
रोसड़ा शहर में चोरी का माल खरीदने के जुर्म में तीन दुकानदार को रोसरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि चोरों के द्वारा चोरी करके लाया गया सामान इन दुकानदारों ने ज्यादा मुनाफा कमाने के लालच में खरीदा । पकड़े गए चोर के निशानदेही पर इन दुकानदारों को गिरफ्तार किया गया है । ज्ञात हो कि 29/1 /018 को प्रवीण इंटरप्राइजेज रोसरा के मुख्य गेट के पास विनोद साहनी पेसर स्वर्गीय नारायण साहनी लोहिया नगर थाना नगर जिला सुपौल की गिरफ्तारी, मोहन अग्रवाल के कपड़ा गोदाम से चोरी गए कपड़े के साथ रंगे हाथ, रोसरा पुलिस के द्वारा कि गई । जब पूछताछ की गई तो यह बात प्रकाश में आई कि पूर्व में भी रोसरा बाजार से मोहन अग्रवाल की दुकान से गोदाम को माह नवंबर 2017 एवं 13 जनवरी 2018 को बिरहा रोड स्थित चंदन शू स्टोर के गोदाम से जूता की चोरी किए हैं ।जिसे मानसी एवं गोगरी जमालपुर बाजार में जूता दुकानदार एवं रेडीमेड दुकानदार को बेचने हेतु विनोद कुमार साह पेसर नाथो साह, मानसी खगरिया के सहयोग से देने की बात बताई । तत्पश्चात अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोसरा के निर्देश पर दोनों कांड के अनुसंसाधन कर्ता स0अ0नि0 देवनाथ सिंह एवं सत्येंद्र कुमार के साथ-साथ थाना आरक्षित वर्ग के डीएपी गार्ड के साथ दोनों कानडों के वादी के साथ करके सामानों की बरामदगी हेतु 31/1 /2018 को मानसी एवं गोगरी जमालपुर भेजा गया ,जहां से छापेमारी कर चोरी गए जूता 56 एवं 216 व 32 पिस कपड़ा को विनोद कुमार साह, दूसरा मोहम्मद अफरोज आलम पेसर सहादत हुसैन पटना , कुनाल कुमार केसरी पेसर महेंद्र प्रसाद केसरी गोगरी जमालपुर सभी थाना गोगरी जमालपुर ,चौथा महेश्वर प्रसाद दास पेसर स्वर्गीय अच्छेलाल दास जी बी रोड सहरसा वार्ड नंबर 10 थाना सहरसा वर्तमान चक हुसैनी थाना मानसी जिला अररिया को चोरी किए कपड़े एवं जूते के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया । इस तरह से चोरी रोसड़ा पुलिस ने किया मामले का उदभेदन !




Recent Comments