सारण : प्राइवेट मिस्त्री ने ट्रांसफॉर्मर से तेल निकाल विधुत आपूर्ति किया ठप , हंगामा के बाद थाने में किया शिकायत
#सुरभि तिवारी /तरैया
तरैया
चकिया गांव मे कुछ प्राइवेट बिजली मिस्त्री द्वारा ट्रांसफॉर्मर का तेल चोरी कर लिया गया है।जिससे गाँव मे बिजली आपूर्ति ठप है।ग्रामीणों ने प्राइवेट बिजली मिस्त्रियों को ट्रांसफॉर्मर से तेल निकालते देखा तो हंगामा कर दिया।फिर प्राइवेट मिस्त्रियों ने कहा कि हम बिजली विभाग के आदमी है।विभाग के आदेश पर ऐसा कर रहे है।फिर ग्रामीणों ने उन्हें छोड़ दिया।और वार्ड सदस्या सहित दर्जनों ग्रामीणों ने एक शिकायत प्रतिवेदन थाने में दिया है।ग्रामीण सुरेश सिंह, पंकज कुमार सिंह,अवधेश सिंह,प्रभु सिंह, नंदकिशोर सिंह सूरज कुमार ,वार्ड सदस्या रीना देवी आदि ने बताया कि लौवा के अर्जुन कुमार यादव,चंदन कुमार यादव और महंथ राय प्राइवेट बिजली के मिस्त्री है जो बिजली विभाग के मिलीभगत से बिजली आपूर्ति बंद करवाकर ट्रांसफॉर्मर के साथ छेड़छाड़ करते है।और ट्रांसफॉर्मर की चोरी करते है।ये लोग हमलोगों के गाँव के ट्रांसफॉर्मर का तेल चोरी कर लिए है।जिससे हमलोगों के गाँव मे बिजली आपूर्ति ठप है।तरैया जेई धर्मवीर कुमार ने बताया कि यह घटना मुझे मालूम नही है।




Recent Comments