छपरा में युवा संवाद कार्यक्रम के चौथे चरण में जुटा हुजूम, युवाओं ने भरा हुंकार

छपरा : रविवार को स्थानीय मौना पकड़ी के प्रसिद्ध वकील हरिमोहन सिंह के आवास पर युवा संवाद का चौथा चरण कमें बैठक आयोजित किया गया।इस बैठक में सारण के विभिन्न क्षेत्रो से हूमड़ कर युवा साथियो ने भाग लिया।इस बैठक की अध्यक्षता राज आर्यन और संचालन भानू सिंह ने किया।इस अवसर पर वकील हरिमोहन सिंह ने कहा की युवाओं को आपसी मतभेद भुलाकर समाज में आगे आने की जरूरत है।बैठक में छात्र नेता सुमित सिंह और रचित भारती ने कहा की अब युवाओं को अपने मान सम्मान की रक्षा के लिये आगे आना होगा।बैठक में मुख्य रूप से प्रभास शंकर ,अमित सिंह,डॉ विजय सिंह,विजय राज,प्रकाश राज,निशांत राज,राजन सिंह,प्रकाश सिंह,पवन गुप्ता,आदित्य सिंह,अमन सिंह,अक्षय सिंह,चन्दन कुमार,छात्र नेता जितेंद्र कुमार,अभय कुमार सिंहा के साथ साथ सैकड़ो युवाओं ने भाग लिया।इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए डॉ विशाल सिंह राठौर यूवा नेता बिहार प्रदेश ने कहा की पूर्व काल से आज तक राजनीति के क्षेत्र में युवाओं को सिर्फ ठगने का कार्य हुआ है जिसे अब बर्दाश्त नही किया जाएगा। आबादी के हिसाब से अब युवाओं को भी राजनीती के क्षेत्र में उसकी भागीदारी सुनिश्चित हो।राजनीति के क्षेत्र में लोकतंत्र के नाम पर जो आज भी राजतंत्र कायम है ।उसे अब ख़त्म करने का समय आ गया है।पुनः लोकतंत्र की स्थापना की आवश्यकता है।इस अवसर पर छात्र नेता बिहार प्रदेश के शेख नौशाद ने कहा की युवा ही राष्ट्र के वास्तविक शक्ति है , सम्मान मिलना चाहिये। अंत में धन्यवाद ज्ञापन आईटी सेल के जिलाध्यक्ष कुमार भार्गव ने की। सभी को इस संवाद कार्यक्रम में आने पर अंत में आभार प्रकट किया।कार्यक्रम शुरू होने के पहले सभी साथियो का स्वागत प्रकाश कुमार और पवन गुप्ता द्वारा किया गया।




Recent Comments