मढ़ौरा । 
थाना क्षेत्र के टेहटी शिवगंज रोड में बीती रात एक बाइक पर सवार दो लोग बुरी तरह जख्मी हो गए । सुवह गांव के लोगों ने सड़क के बगल के खेत में बाइक सहीत गिरे दो लोगों को देखा तो आस से लोगों की भीड़ जमा हो गयी । गांव वालों ने नजदीक जाकर देखा तो एक की मृत्यु हो चुकी थी जबकि दुसरा बुरी तरह से जख्मी हालत में बेहोशी में था । ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । पुलिस ने मृतक की पहचान केरवा मठिया इसुआपुर निवासी सच्चिदानन्द सिंह के पुत्र 38 वर्षीय धनेश कुमार सिंह के रुप में की है । वही जख्मी को उसके परिजन ईलाज के लिए लेकर जाने से उसकी पहचान नही हो सकी है । ग्रामीणों ने घटना देर रात का होने की आशंका जताया है ‌। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों की शादी समारोह से बाइक से लौट रहे होगे । इसी दौरान टेहटी से आगे टर्निग सड़क पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी होगी ।