सारण : अपनी मांगो को लेकर संविदा पर बहाल स्वास्थ्यकर्मियों के  हड़ताल के तीसरे दिन एमबीबीएस चिकित्सक भी उतरे उनके समर्थन में, चिकित्सा व्यवस्था हुआ बदहाल 


अमनौर /सारण 

अपनी मांगों को लेकर संविदा पर बहाल स्वास्थ्य कर्मियों के साथ-साथ अब एमबीबीएस चिकित्सकों ने भी हड़ताल में शामिल होने का फैसला लिया .  बुधवार को उक्त चिकित्सकों ने दर्जनों स्वास्थ्य कर्मियों के साथ स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया. वहीं  सरकार के खिलाफ  जमकर नारेबाजी की. एमबीबीएस  डाॅ. तारकेश्वर सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि सरकार संविदा पर बहाल स्वास्थ्यकर्मियों  के  साथ सौतेला ब्यवहार कर रही है. आज के महंगाई के इस दौड़ में  मामूली मानदेय की राशि से उनका परिवार नहीं चल पा रहा है. लेकिन  सरकार का ध्यान इस पर नहीं है. सामान काम सामान वेतन को लेकर वर्षों से मांग को लेकर स्वास्थ्यकर्मी सरकार से मांग कर रहे हैं.पर अबतक सरकार अनदेखी कर रही है. स्वास्थ्यकर्मियों ने समान काम के बदले समान वेतन की मांगे पूरी होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने की बात बतायी.  उक्त मौके पर डाॅ. सुधांशु शेखर पाण्डेय ,डॉ. दीपेन्द्र कुमार, डाॅ. राजीव पंडित , डाॅ. अंजू कुमारी , स्वास्थ्य प्रबंधक शिव कुमार पाशवान , पुष्पेन्द्र कुमार पीयूष, अमित कुमार सिंह ,  रौशन कुमार तिवारी , विवेक तिवारी , रेखा कुमारी , गायत्री देवी , कुमारी सुधा चौबे , मंजू देवी , बिन्दू देवी , अनिता देवी,  विवेक कुमार , नंदकिशोर राय, अवधेश हरिजन आदि सहित दर्जनों स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे.