सऊदी अरब के साथ ट्रम्प के संबंध से अमरीकियों मे बेचेनी,किया प्रदर्शन
न्यूज स्रोत पारस टूडे

दैनिक खोज खबर(डेस्क) अमरीका में 11 सितंबर के हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों ने सऊदी अरब के शासक के बेटे साथ राष्ट्रपति ट्रम्प की मुलाक़ात की कड़ी आलोचना करते हुए ज़ोरदार प्रदर्शन किया है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार 11 सितंबर की घटना में मारे गए लोगों के परिजनों ने अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से सऊदी नरेश के बेटे और आले सऊद शासन के रक्षामंत्री मोहम्मद बिन सलमान की मुलाक़ात का विरोध करते हुए कहा है कि सऊदी अरब का शाही परिवार, धन और प्रचार माध्यमों की मदद से 11 सितंबर की आतंकवादी घटना में मारे गए अमरीकियों के ख़ून से सने हुए हाथों और अपने अपराधों पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहा है।

प्राप्त समाचारों के अनुसार 11 सितंबर में मारे गए लोगों के परिजनों ने ट्रप्म को एक पत्र भी लिखा है। लिखे गए ख़त में अमरीकी अदालतों में सऊदी अरब के ख़िलाफ़ चल रहे केस की ओर इशारा करते हुए कहा गया है कि सऊदी अरब की सरकार, इन आतंकवादी हमलों की मुख्य आरोपी है।
इस पत्र में यह भी कहा गया है कि सऊदी अरब का आले सऊद शासन दुनिया भर में आतंकवाद को फैला रहे तकफ़ीरियों को आर्थिक और हथियार देने वाला सबसे बड़ा समर्थक देश है।

उल्लेखनीय है कि ट्रम्प ने अपने चुनाव अभियान के दौरान 11 सितंबर के आतंकवादी हमलों में सऊदी अरब की भूमिका के बारे में अमरीकी कांग्रेस में पास किए जाने वाले जास्टा क़ानून का समर्थन किया था। याद रहे कि इस क़ानून के तहत 11 सितंबर की घटनाओं में मारे गए लोगों के परिजन, सऊदी अरब के ख़िलाफ़ केस दायर करके हरजाना लेने की मांग कर सकते हैं।

ज्ञात रहे कि अमरीकी ख़ुफ़िया एजेंसियों ने इससे पहले रिपोर्ट दी थी कि 11 सितंबर की आतंकवादी कार्यवाही में सऊदी अरब के 19  नागरिक सीधे तौर पर शामिल थे।